Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : बच्ची के साथ दरिंदगी मामले को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

Pakur: हजारीबाग में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या कर दिए जाने के विरोध में पाकुड़...

Pakur: हजारीबाग में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या कर दिए जाने के विरोध में पाकुड़ भाजपा ने समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया. प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों को फांसी की सज़ा देने की मांग की. सरिता मुर्मू ने कहा कि राज्य में लगातार लड़कियों की हत्या, दुष्कर्म, चलती कार में अपहरण के बाद दुष्कर्म जैसी घटनाएं घट रही है. झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है. अब राज्य की महिलाओं को घर से निकलने से पहले हजारों बार सोचना पड़ता है. राज्य में महिलायें अकेली कहीं भी जाने से डरती हैं.

ये भी पढ़ें : पेयजल विभाग घोटाला- ED ने संतोष कुमार एवं अन्य के खिलाफ दायर की चार्जशीट 

पीड़ित के परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म, हत्या और अपहरण की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. सरकार इन पर रोक लगाने में विफल रही है. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  पलामू : पुलिस की सराहनीय पहल, जवान ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *