Click Here
Click Here
Click Here

बगोदर में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कार्पियो खेत में पलटी, चालक समेत कई श्रद्धालु घायल

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालडीह-चौधरीबांध मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सोना...

Giridih Accident
खेत में पलटी अनियंत्रित स्कार्पियो

गिरिडीह:  बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालडीह-चौधरीबांध मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सोना पहाड़ी पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गोपालडीह बस्ती के समीप सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वाहन में बैठे लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे

घटना के बारे में बताया जा रहा है, कि स्कार्पियो में सवार सभी लोग धार्मिक आस्था के तहत सोना पहाड़ी पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई. चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण स्कार्पियो सड़क से उतरकर कई फीट दूर खेत में जा पलटी. पलटने के दौरान वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए और चीख-पुकार मच गई.

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इस दुर्घटना में स्कार्पियो चालक सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं. कुछ को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 2-3 लोगों को गंभीर चोट लगने की सूचना है.

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित गश्ती की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें: वन विभाग की जमीन पर अवैध पत्थर खनन का बड़ा खेल, प्रतिदिन 40 हाइवा से निकासी, कानूनी कार्रवाई पर उठे सवाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *