EXCLUSIVE: ACB का ED को पत्र-शराब घोटाला में क्या कार्रवाई की, क्या-क्या जब्त किया, किसका बयान लिया- बताएं 

विनीत आभा उपाध्याय रांची: झारखंड शराब घोटाला केस की जांच ACB और ED दोनों एजेंसियां कर रही हैं. इस जांच के बीच...

विनीत आभा उपाध्याय 

रांची: झारखंड शराब घोटाला केस की जांच ACB और ED दोनों एजेंसियां कर रही हैं. इस जांच के बीच राज्य सरकार की एजेंसी ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने केंद्रीय जांच एजेंसी ED को एक पत्र लिखा है.

क्या पूछा है पत्र में 

ED को लिखे गए दो पन्नों के पत्र में ACB ने जानकारी मांगी है कि ED ने अब तक झारखंड से जुड़े शराब घोटाला केस में क्या कार्रवाई की है. इस केस से जुड़े आरोपियों एवं अन्य लोगों की कितनी प्रॉपर्टी जब्ती की है या जब्त किए जाने की तैयारी चल रही है. वहीं ACB ने यह जानकारी भी साझा करने को कहा है कि ED के पास कौन कौन से वैसे दस्तावेज हैं जिनकी जांच की जा रही है.

Read Also: EXCLUSIVE: झारखंड में हुए छह विमान हादसों का काला इतिहास: जब पूर्व सीएम को छूकर गुजरी मौत, तो कहीं पसर गया मातम

ACB ने डिजिटल डिवाइस एवं फाइनेंशियल रिकॉर्डर्स के साथ यह भी जानकारी देने का आग्रह किया है कि क्या इस केस में ED ने किसी आरोपी का बयान का कबूलनामा लिया है.

ED की ओर से फिलहाल जवाब नहीं

हालांकि ED की ओर से अब तक ACB के इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया है. बता दें कि झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच ACB ने पिछले वर्ष शुरू की थी.

ACB ने शराब घोटाला मामले में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इस केस में अब तक तीन IAS अधिकारियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन चार्जशीट दायर नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई है. ED ने एसीबी में दर्ज कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर किया है और ECIR केस नंबर 10/2025 दर्ज किया है. यह पत्र कुछ दिनों पूर्व जारी किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *