गोरे, सांवले या डार्क? ऐसे चुनें सही ब्लश और पाएं नेचुरल ग्लो

  News Desk:पहले मेकअप ब्राण्ड्स में ब्लश के गिने-चुने शेड्स ही मिलते थे, लेकिन अब मार्केट में रंगों की लंबी रेंज मौजूद...

 

News Desk:पहले मेकअप ब्राण्ड्स में ब्लश के गिने-चुने शेड्स ही मिलते थे, लेकिन अब मार्केट में रंगों की लंबी रेंज मौजूद है. ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाज़मी है—आख़िर आपके चेहरे पर सॉफ्ट रोज खिलेगा, पीच जचेगा या वॉयलेट बेहतर लगेगा?

हालांकि मेकअप में कोई strict रूल्स नहीं होते, लेकिन सही स्किन टोन के साथ सही ब्लश शेड चुन लिया जाए तो पूरा लुक निखर उठता है. गलत रंग चेहरे को फीका या ओवरडन दिखा सकता है, जबकि सही शेड नेचुरल ग्लो दे सकता है. तो अगर आप भी ब्लश खरीदते वक्त कनफ्यूजन में पड़ जाती हैं, तो जानिए अपनी कॉम्प्लेक्शन के मुताबिक सही रंग चुनने का आसान तरीका और समझिए कि आपकी स्किन टोन पर कौन-सा शेड सबसे ज्यादा सूट करेगा.

फेयर स्किन टोन के लिए कौन-सा ब्लश रहेगा परफेक्ट?

अगर आपकी त्वचा गोरी है, तो हल्के और सॉफ्ट शेड्स आपके चेहरे पर सबसे ज्यादा खिलेंगे. बहुत गहरे रंग कभी-कभी ओवर लग सकते हैं, इसलिए नेचुरल और पेस्टल टोन चुनना बेहतर रहता है.

आप इन शेड्स को ट्राई कर सकती हैं:

बेबी पिंकचेहरे पर हल्का और फ्रेश लुक देगा.

सॉफ्ट रोज़नेचुरल इफेक्ट देगा. 

पेल पीचसॉफ्ट, वार्म ग्लो के लिए बेहतरीन है.

मीडियम स्किन टोन पर कौन-से ब्लश शेड्स जचेंगे?

गेहुआं या मीडियम स्किन टोन की खासियत यह है कि इस पर कई तरह के रंग खूबसूरती से खिलते हैं. न तो बहुत हल्के शेड फीके लगते हैं और न ही हल्के-से गहरे रंग भारी दिखते हैं. सही टोन चुनने से चेहरा और भी ग्लोइंग नजर आता है.

आप इन शेड्स को आज़मा सकती हैं:

सॉफ्ट बेरी – हल्का-सा गहरापन देता है और फेस को डाइमेंशन देता है.

लाइट टेराकोटा – वार्म और नैचुरल फिनिश के लिए बढ़िया है. 

स्वीट पीच – फ्रेश और सॉफ्ट लुक के लिए परफेक्ट. 

ऑलिव स्किन टोन के लिए कौन-सा ब्लश चुनें?

ऑलिव टोन वाली त्वचा में हल्का-सा नैचुरल टैन झलकता है, चाहे रंग थोड़ा लाइट हो या डार्क. इस स्किन पर वार्म और फ्रेश शेड्स सबसे ज्यादा निखार लाते हैं, खासकर कोरल और पीच टोन.

पीच शेड है सबसे आसान और सेफ चॉइस

अगर समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा ब्लश लें, तो पीच चुन लें. यह लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है. पिंक कभी बहुत हल्का लग सकता है और गहरे शेड ज्यादा डार्क दिख सकते हैं, लेकिन पीच फेयर से लेकर डार्क रंग तक सब पर नेचुरल और सुंदर लगता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *