Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा उपायुक्त की पहल से दिव्यांग युवती को मिला प्रमाणपत्र, पेंशन दिलाने की प्रक्रिया शुरू

Jamtara: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार को पेंशन की उम्मीद लेकर पहुंची दिव्यांग युवती विशाखा बाउरी की समस्या का त्वरित समाधान...

दिव्यांग युवती विशाखा बाउरी को प्रमाणपत्र सौंपते उपायुक्त आलोक कुमार
दिव्यांग युवती को प्रमाणपत्र सौंपते उपायुक्त

Jamtara: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार को पेंशन की उम्मीद लेकर पहुंची दिव्यांग युवती विशाखा बाउरी की समस्या का त्वरित समाधान किया गया. अरकुंडी निवासी विशाखा अपनी मां और शिक्षक अरुण कुमार वर्मा के साथ उपायुक्त आलोक कुमार से मिलीं और आर्थिक तंगी तथा पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर विशाखा को दिव्यांगता प्रमाणपत्र (Disability Certificate) सौंपा. साथ ही उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ने के लिए जामताड़ा सदर अंचल अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही विशाखा को पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा.

परिवार की स्थिति जानी, अन्य योजनाओं का भी लिया फीडबैक

उपायुक्त ने युवती और उनके परिजनों से पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी ली तथा यह भी जाना कि उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. इस दौरान विशाखा के परिजनों ने उपायुक्त की संवेदनशील और मानवीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया. उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. विशेष रूप से दिव्यांगजन, वृद्ध, निराश्रित एवं अन्य जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है.

ALSO READ: बोकारो: पुलिस वाले के बेटे ने की युवक की बेहर्मी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने आरक्षी को किया निलंबित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *