Click Here
Click Here
Click Here

JSSC परीक्षा में नौकरी के नाम पर ठगी: सरायकेला में ग्रामीणों ने जिस आरोपी को दबोचा, वह निकला झारखंड पुलिस का पदाधिकारी

Saraiklela: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला...

Saraiklela: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सरायकेला जिले में ग्रामीणों की मुस्तैदी के कारण पकड़े गए एक कथित ठग की पहचान जब खुली, तो खुद पुलिस के भी होश उड़ गए. नौकरी का झांसा देकर ग्रामीणों को ठगने वाला कोई आम जालसाज नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस का ही एक हवलदार निकला.

ग्रामीणों ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा

जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण इलाकों में युवाओं को जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में पास कराने और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दे रहा था.इसके बदले वह मोटी रकम की मांग कर रहा था.ग्रामीणों को जब उसकी हरकतों और दावों पर शक हुआ, तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए उसे घेर लिया और पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया.

IRB का हवलदार निकला आरोपी

पुलिस की शुरुआती पूछताछ और छानबीन में जो सच सामने आया, उसने खाकी को भी सख्ते में डाल दिया है. पुलिस हिरासत में लिए गए इस शख्स की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड पुलिस के इंडिया रिजर्व बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात है. बता दें कि झारखंड पुलिस के IRB का हवलदार सुशील कुमार, जिसकी IRB 03 चतरा में पोस्टिंग है, अभी डेपुटेशन JRAF-05 IRB-2 चाईबासा कैंप मुसाबनी में हैं, यह हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार का रहने वाला है.

Also Read: JSSC परीक्षा में नौकरी के नाम पर ठगी: सरायकेला में ग्रामीणों ने जिस आरोपी को दबोचा, वह निकला झारखंड पुलिस का पदाधिकारी

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

एक पुलिसकर्मी का नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में शामिल होना बेहद गंभीर मामला है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी हवलदार सुशील कुमार अब तक कितने बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बना चुका है और उसने कितने रुपये की ठगी की है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *