गढ़वा: बंशीधर नगर में अपराधियों ने दुकानदार को दुकान में घुसकर मारी गोली, एक हिरासत में

गढ़वा: जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला...

गढ़वा: जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.अज्ञात अपराधियों ने एक किराना दुकान में घुसकर 50 वर्षीय दुकानदार उमेश मेहता को निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.

ग्राहक बनकर आया और मार दी गोली:

घायल उमेश मेहता ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया. अपराधी ने पहले सिगरेट और गुटखा की मांग की. जैसे ही उमेश मेहता सामान निकालने के लिए पीछे मुड़े, अपराधी ने मौका पाकर उन पर फायरिंग कर दी.।गोली उमेश मेहता के बाएं कंधे में लगी और शरीर के आर-पार हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया.

स्थिति गंभीर, गढ़वा जिला अस्पताल रेफर:

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.घायल को आनन-फानन में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया घायल की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन गोली लगने के कारण घाव काफी गहरा है. अंदरूनी चोटों और बेहतर विशेषज्ञ निगरानी की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें गढ़वा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद नरखोरिया और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *