Click Here
Click Here
Click Here

संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय: कांग्रेस

रांची: हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी...

रांची: हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि बीजेपी को पहले अपनी सरकारों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए, बजाय इसके कि वह हर घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करे.

दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं समाज पर कलंक

सिन्हा ने कहा कि दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं समाज पर कलंक हैं. इनके खिलाफ सभी दलों को एकजुट होकर सख्त कदम उठाने चाहिए. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इन मामलों पर बीजेपी की चुप्पी साफ दिखाई देती है.

पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए

हजारीबाग की घटना अत्यंत दुखद है और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

कांग्रेस ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हो और न्याय की प्रक्रिया को मजबूत करने में सहयोग करे. कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाना चाहिए. समाज और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की पूरी गारंटी हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *