गिरिडीह : जेवर दुकान में डकैती के फिराक में था बदमाशों का गैंग, पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी, 3 अरेस्ट

Giridih: गिरिडीह की पचंबा थाना पुलिस ने जेवर दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले तीन बदमाशों...

Giridih: गिरिडीह की पचंबा थाना पुलिस ने जेवर दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तीनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब रोड निवासी अजय साव, मानिकलालो निवासी सुनील दास और अकदोनी निवासी छोटू दास शामिल है. इसकी जानकारी डीएसपी कौसर अली ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया कि पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली की पचंबा के बुढ़वाआहार के समीप कुछ आपराधिक किस्म के लोगों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान तीनो बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.

कई डकैती की घटना को अंजाम दे चुके हैं ये अपराधी

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि इन लोगों के द्वारा पूर्व में भरकट्टा में जेवर दुकानदार से करीब तीन लाख रुपए के जेवर की लूट की थी. इसके अलावा अन्य कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. इस बार इनलोगों द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में स्थित एक जेवर दुकान में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, इसके लिए इनलोगों ने रैकी भी कर रखी थी. लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. मौके पर डीएसपी मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *