गिरिडीह: DC ने ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को दिखाई हरी झंडी, किसानों तक पहुंचेगी ‘आधुनिक खेती’ की जानकारी

Giridih: बुधवार को समाहरणालय परिसर से ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस अवसर पर...

Giridih
'बिरसा कृषि रथ-2026'

Giridih: बुधवार को समाहरणालय परिसर से ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहुंचाना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि रथ इसी उद्देश्य को पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनेगा.

किसानों तक पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

कृषि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन तथा फल एवं सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन और विपणन की जानकारी देगा.उपायुक्त ने बताया कि रथ के माध्यम से चौपाल, जनसंवाद कार्यक्रम और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान आधारित कार्यक्रमों, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खाद के उपयोग तथा कृषि आधारित स्वरोजगार और आय बढ़ाने के नए अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा.इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
ALSO READ:हजारीबाग: प्रथम तिमाही में नगर निगम को मिला 6.09 करोड़ रुपये राजस्व, 649 नए हाउसहोल्ड का हुआ पंजीकरण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *