गिरिडीह : पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक, नियमित उपस्थिति और होमवर्क पर जोर

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में आज अभिभावक और शिक्षक के बीच बैठक हुई. इंदू देवी...

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में आज अभिभावक और शिक्षक के बीच बैठक हुई. इंदू देवी की अध्यक्षता में हुई इस पीटीएम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद और यूनिसेफ समन्वयक संजय भारती उपस्थित रहे. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि पीटीएम बहुत ही आवश्यक है. इस बैठक के माध्यम से हमलोग अपनी बात एक दूसरे से साक्षा करते हैं और बच्चों का मूल्यांकन करते हैं. आप सब बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें. होम वर्क देखें. पढाई पर ध्यान केंद्रित कराएं. निश्चित ही बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा.

ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की साक्ष्य के अभाव में बरी 

स्कूल के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा

वहीं मुख्य अतिथि अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां बच्चों की पढ़ाई नियमित होती है. यह पीएम श्री विधालय स्वच्छता, अनुसाशन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. हम यहां के प्रधानाध्यापक-शिक्षक की कार्यशैली की प्रशंसा करते हैं. कार्यक्रम को युनसेफ समन्वयक संजय भारती, शिक्षिका तनुप्रिया स्वीटी कुमारी ने भी संबोधित किया. बैठक में शैक्षणिक सत्र 25-26 का परीक्षाफल घोषित किया गया और रिपोर्ट कार्ड छात्र-छात्राओं को अभिभावक की उपस्थिति में दिया गया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता, यूनिसेफ समन्वयक संजय भारती, शिक्षिका तनुप्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हंसदा, पूनम कुमारी, सुनील कुमार, अभिभावक इंदू देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी, सीमा गीता देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, आशा देवी, रेणु देवी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : राज्य के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओ की जेब होगी ढ़ीली, बिजली दर में ऑवर ऑल 6.12 प्रतिशत की वृद्धि, घरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 0.55 पैसे का बोझ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *