Click Here
Click Here
Click Here

विष्णुगढ़ में हैवानियत : 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या, स्कूल के पास मिला शव

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है....

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मासूम के साथ हुई बर्बरता न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है. यहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे बांस की झांड़ में फेंक दिया. बुधवार सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है. मृतका के परिजनों ने ये आरोप लगाया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी.

ये भी पढ़ें : रांची: डीआरएम ऑफिस हटिया में सीबीआई की रेड, रेल टिकटों के इमरजेंसी कोटा आवंटन में बड़ी गड़बड़ी की आशंका

मंगला जुलूस के बाद से थी लापता

परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, मृतका को आखिरी बार मंगलवार की रात लगभग 8 बजे गांव में निकले मंगला जुलूस में नृत्य करते देखा गया था. उसके बाद वह अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. पूरी रात ग्रामीण और परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. सूचना पाकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को कातिलों को शीघ्र पकड़ने का भरोसा दिलाया, पर उन्हें पुलिस की बातों पर यकीन नहीं हो रहा था. ग्रामीणों ने कहा कि चार साल पहले भी इसी क्षेत्र के पवन पाण्डेय की हत्या हुई थी. वह गुत्थी आज भी अनसुलझी है.

बर्बरता की हदें पार, दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के नीचे बच्ची का शव देखा. मौके का दृश्य अत्यंत खौफनाक था. बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और उसके दांत तक तोड़ दिए गए थे. हैवानियत का आलम यह था कि उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था, जो आरोपियों की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है. घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे. इससे उसके संघर्ष के संकेत मिलते हैं. परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी नृशंस हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें : रांची में 3.89 करोड़ का केवीआईसी घोटाला: ईडी ने किया 6 के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर

जांच में जुटी फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मृतका अपने घर की सबसे छोटी बेटी थी. उसके पिता वर्तमान में आजीविका के लिए मुंबई में हैं. जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. छोटी सी बच्ची की इस तरह मौत से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है. नवरात्र में एक ओर आदिशक्ति की आराधना चल रही है वहीं इस खबर ने तन, मन को झकझोर दिया. हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस अत्यंत हृदयविदारक और जघन्य घटना की उच्चस्तरीय जांच करके तत्काल इस घृणित कृत्य में शामिल दरिंदों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *