Click Here
Click Here
Click Here

रांची: डीआरएम ऑफिस हटिया में सीबीआई की रेड, रेल टिकटों के इमरजेंसी कोटा आवंटन में बड़ी गड़बड़ी की आशंका

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में बुधवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो...

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में बुधवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष टीम ने अचानक दबिश दी. मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम कमर्शियल विभाग (वाणिज्य विभाग) में पहुंचकर इमरजेंसी कोटा के आवंटन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में सीबीआई की टीम सीनियर डीसीएम सूची सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनसे पूछताछ जारी है. पूरा मामला एक ठेकेदार के बकाया भुगतान से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख का बिल काफी समय से लंबित है. इस बिल के भुगतान को क्लियर करने के बदले में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *