बोकारो: SIR को लेकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की सुविधा एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

SIR अभियान को लेकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
SIR अभियान को लेकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की सुविधा एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मतदाता किसी भी समय एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) प्राप्त करने, उसे सही तरीके से भरने तथा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं. यदि किसी मतदाता को अब तक एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपना फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, फॉर्म भरने में आने वाली किसी भी कठिनाई के समाधान के लिए भी इन नंबरों पर सहायता उपलब्ध रहेगी.

मतदाता सूची में नाम सही और अद्यतन रखने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. इसलिए जहां कहीं भी हों, यदि आप बोकारो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, तो अपना एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) अवश्य प्राप्त करें, उसे सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ को जमा करें. आपका एक छोटा-सा प्रयास यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता सूची में आपका नाम सही एवं अद्यतन बना रहे और भविष्य में आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार का निर्बाध रूप से प्रयोग कर सकें.

इन हेल्पलाइन नंबरों पर मिलेगी 24×7 सहायता

24×7 हेल्पलाइन नंबर :- 1950, 9264441992, 8292666522 तथा 7033305034 जारी किए गए हैं. जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने परिवार, पड़ोस और परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें. एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होता है. आइए, सभी मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाएं.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: गोइलकेरा में BJP की विशेष बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *