प्रधानमंत्री से मिले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस महत्वपूर्ण...

Ranchi

Ranchi:  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े कई अहम विषयों से अवगत कराया.

भेंट के दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखंड द्वारा प्रकाशित पुस्तक संवाद से विश्वास की एक प्रति भी भेंट की. यह पुस्तक उनके पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की प्रमुख पहलों, विकास कार्यों और गतिविधियों का एक विस्तृत संकलन है.

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य की प्रगति और आगामी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. राज्यपाल द्वारा साझा किए गए इन महत्वपूर्ण बिंदुओं से राज्य में शासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है.
ALSO READ : सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने आज संभाला पदभार, डॉ. प्रभात कुमार को दी गई विदाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *