गुमला: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का आयोजन

गुमला: जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. यह परीक्षा...

Gumla News
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का आयोजन

गुमला: जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. यह परीक्षा जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां के नेतृत्व में जिले के सभी 12 प्रखंडों के 100 संकुलों में आयोजित की गई. कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जो साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है.

परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

इस आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीआरपी तथा बीआरपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी स्तरों पर समन्वय और सक्रिय सहयोग के कारण परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने सभी सीआरपी को निर्देश दिया है, कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी नवसाक्षरों की उत्तर पुस्तिकाओं का समयबद्ध मूल्यांकन कर विहित प्रपत्र में परिणाम तैयार करें तथा 20 मार्च तक अपने-अपने बीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है. इसका उद्देश्य देश के 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित एवं नवसाक्षर वयस्कों को साक्षर बनाना तथा उन्हें जीवनोपयोगी ज्ञान और कौशल से जोड़ना है. इस आकलन परीक्षा में सफल नवसाक्षरों को एनआईओएस द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे. जिले में इस प्रकार के कार्यक्रमों से साक्षरता अभियान को नई गति मिल रही है और समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है.

यह भी पढ़ें: पलामू: राम नवमी व सरहुल पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *