गुमला: संत रविदास जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएगी BJP

Gumla: BJP ने इस वर्ष संत शिरोमणि रविदास जयंती को सामाजिक समरसता और एकता के संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया...

गुमला
सामाजिक समरसता दिवस

Gumla: BJP ने इस वर्ष संत शिरोमणि रविदास जयंती को सामाजिक समरसता और एकता के संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया है. इसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव समेत अन्य नेताओं ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे के प्रतीक थे. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं. भाजपा उनकी जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएगी.

जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

BJP नेताओं ने बताया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी और सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है.

ALSO READ: पाकुड़: रेलवे भूमि पर चारदीवारी और सफाई व्यवस्था की मांग, कचरे के अंबार से लोगों की बढ़ी परेशानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *