गुमला: घाघरा थाना के वाहन चालक पर एक लाख रुपये लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, SP से शिकायत

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रिपू सिंह, पिता निर्मल सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर घाघरा थाना के वाहन...

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रिपू सिंह, पिता निर्मल सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर घाघरा थाना के वाहन चालक विवेकानंद मिश्र पर डरा धमकाकर एक लाख रूपये लेने का आरोप लगाया है. साथ ही कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दिये जाने की भी शिकायत की है. रिपू सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि 3 जून को करीब चार बजे बालू लेकर घर जा रहे उसके ट्रैक्टर को घाघरा थाना पुलिस ने बनियाडीह के पास पकड़ा और टैक्टर थाना लेकर पुलिस चली गई. ट्रैक्टर की जब्ती के बाद घाघरा थाना के वाहन चालक विवेकानंद मिश्र के द्वारा मुझे फोन किया गया और कहा कि ट्रैक्टर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़वा देगा. लेकिन बदले में एक लाख रूपया देना होगा. रिपू सिंह ने कहा कि विवेकानंद के कहने पर उसने गौतम कुमार के बैंक खाते में आनलाइन 20 हजार रूपये डलवा दिये. उक्त राशि देने के बाद रात को विवेकानंद ने उसे थाना बुलाया और 80 हजार रूपये देने की बात कही. इसके बाद मैंने वह पैसे भी उसे दे दिये.

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल नंबर, वर्चुअल आतंक: प्रिंस खान की रंगदारी वाली कॉल्स के आगे क्यों बेबस है पुलिस, जानिए इनसाइड स्टोरी

मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

पूरी राशि देने के बाद जब ट्रैक्टर छोड़ने की बात कही तो वह अभद्रता करने लगा. जब पैसे वापस देने की मांग की तो वह मेरे कनपटी में रिवॉल्वर सटाकर धमकी दी कि यदि पैसे देने की जिक्र किसी से करेगा तो तुम्हारे परिवार को मार दूंगा. रिपू सिंह ने एसपी से मामले पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की. साथ ही गौतम कुमार व विवेकानंद मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सभी अटकलों पर लगा पूर्णविराम, एकजुट इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशी सोमवार को करेंगे नामांकन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *