गुमला : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश

Gumla: गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, राजस्व संग्रहण, म्यूटेशन (नामांतरण) और राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा...

Gumla: गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, राजस्व संग्रहण, म्यूटेशन (नामांतरण) और राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने किया. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर हुई बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान राजस्व संग्रहण की प्रगति, लंबित म्यूटेशन मामलों के निष्पादन, आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों एवं राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की गई.

ये भी पढ़ें : झारखंड में सूचना आयुक्त व लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, सीएम आवास में चयन समिति की हुई बैठक

निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूटेशन एवं राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाएं. साथ ही राजस्व संग्रहण में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. आपदा प्रबंधन के संदर्भ में उन्होंने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों का पारदर्शी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके. अंत में अपर समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें : सहायक आचार्य नियुक्ति: कट-ऑफ और दस्तावेजों से जुड़ी 32 याचिकाएं निष्पादित

मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ गुमला राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, एसडीओ बसिया जयवंती देवगम, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार सहित सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *