Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची के सरकारी स्कूलों में पहली बार भव्य वार्षिकोत्सव, 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने दिखाया हुनर

Ranchi : रांची जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार कुछ अलग और खास देखने को मिला. जिला प्रशासन के निर्देश पर...

Ranchi : रांची जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार कुछ अलग और खास देखने को मिला. जिला प्रशासन के निर्देश पर करीब 2000 से ज्यादा प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. पूरे जिले में 30 हजार से ज्यादा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक और कविता पाठ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे. स्कूलों में अभिभावकों, शिक्षकों और गांव-समाज के लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही.

ये भी पढ़ें : हजारीबाग नगर निगम में 292 करोड़ का बजट पास, विकास की नई दिशा तय

अपने बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल : डीसी

इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री खुद कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पहले इस तरह के कार्यक्रम सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में होते थे, लेकिन अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और स्कूल छोड़ने की समस्या भी कम होगी. साथ ही डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिले.

ये भी पढ़ें : बिजली दर बढ़ी तो भड़की भाजपा, सरकार पर साधा निशाना

लोक कलाकार मुकुंद नायक ने कार्यक्रम की प्रशंसा की

वहीं उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने भी बरियातू के एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. वहीं प्रसिद्ध लोक कलाकार मुकुंद नायक ने भी कार्यक्रम की सराहना की. जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद सरकारी स्कूलों पर लोगों का भरोसा बढ़ाना, बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर देना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *