गुमला: घरेलू गैस समस्या के समाधान के लिए बनाया गया शिकायत केंद्र

गुमला: अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसे देखते हुए...

gas crisis
gas crisis

गुमला: अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसे देखते हुए गुमला जिला प्रशासन ने आम लोगों की समस्या दूर करने के लिए शिकायत निवारण कोषांग बनाया है. यह कदम उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर उठाया गया है.

यह कोषांग जिला स्थापना शाखा, गुमला में काम करेगा, जहां आम लोग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (रविवार और छुट्टी को छोड़कर) अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का जल्दी समाधान किया जाएगा.

समय पर शिकायत करें, जल्द होगा समाधान

लोग दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं या राशन कार्ड की कॉपी के साथ अपना आवेदन सीधे कोषांग में जमा कर सकते हैं. कोषांग की जिम्मेदारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा को दी गई है.

दिन के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी तय

सोमवार और मंगलवार को मनीष कुमार भगत (9835854217) और संदीप उरांव (7763979688) रहेंगे. बुधवार और गुरुवार को अरविंद कुमार राय (9835998466) और धनंजय कुमार साय (9798762109) ड्यूटी पर रहेंगे. शुक्रवार और शनिवार को सुबोध भगत (9572481831) और अलकेश राज (8340946811) अपनी सेवा देंगे.

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या में घबराएं नहीं, बल्कि सही तरीके से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्दी समाधान हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *