Click Here
Click Here
Click Here

बदल सकता है मौसम का मिजाज, रांची सहित 13 जिलों में बारिश की संभावना

Ranchi: झारखंड में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसका असर रांची सहित 13 जिलों में देखने को मिल...

Ranchi: झारखंड में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसका असर रांची सहित 13 जिलों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है. इसके अगले 3 दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें : उपलब्धि : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, कहा- ‘भविष्य को उड़ान देने वाला काम’

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग नें हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा,चतरा, पलामू और लातेहार के लिए अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि हवा की रफ्तार से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

29 को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. इसका असर, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में देखा जा सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

ये भी पढ़ें : रंजिश में हत्या, फिर जलाया शव: टिकरा जंगल केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *