Gumla: गुमला जिला में लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन जागरूकता अभियान चलाता रहता है. इसके बावजूद भी लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है. आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है. आज शुक्रवार को गुमला सदर थाना क्षेत्र के खटवा नदी के समीप एक स्कूटी सवार महिला को एक बड़ा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है. आगे की कार्रवाई कर रही है.

तेज रफ्तार गाड़ी पर लगाम नहीं
इस घटना के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. तेज रफ्तार से बड़ा वाहन गुमला शहर से गुजरता है. गति पर नियंत्रण नहीं रहता है जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. प्रशासन को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है.

