हजारीबाग: पर्व-त्योहारों को लेकर अलर्ट, डीजीपी ने खुद सड़कों पर उतरकर लिया जायजा

हजारीबाग: राज्य में आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है....

हजारीबाग: राज्य में आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग शहर का निरीक्षण किया. बुधवार उनका यह दौरा मुख्य रूप से जुलूस मार्गों की सुरक्षा और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया था.

जुलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण:

डीजीपी ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जहां से पारंपरिक जुलूस निकलने वाले हैं. उन्होंने उन गलियों और चौक-चौराहों का विशेष रूप से जायजा लिया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील।माना जाता है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और ड्रोन निगरानी की संभावनाओं पर भी चर्चा की.

अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक:

निरीक्षण के बाद डीजीपी ने जिला पुलिस मुख्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी असामाजिक तत्व को सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. आगे उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती और आकस्मिक निकासी मार्गों की समीक्षा की गई. त्योहारों के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान को सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए. साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रहने को कहा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *