हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया गिरफ्तार

Hazaribagh : जिला के गिद्दी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी (तृतीय...

Hazaribagh : जिला के गिद्दी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के सक्रिय उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी का सक्रिय सदस्य दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया अपने गांव मिश्राइन मोड़ा, थाना गिद्दी में मौजूद है. सूचना मिलते ही गिद्दी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी पुअनि मो इकबाल हुसैन, पुअनि रमेश चंद्र हजाम, पुअनि दामू राम बोपाई, सअनि चंदन उरांव, आरक्षी प्रकाश महतो एवं सुनील कुमार पासवान शामिल थे. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिश्राइन मोड़ा गांव पहुंचकर वारंटी अभियुक्त के घर की घेराबंदी की, इसी दौरान पुलिस को देखकर दुर्गा बेदिया भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया, पिता स्वर्गीय उदयनाथ बेदिया, ग्राम मिश्राइन मोड़ा, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग का निवासी है. वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

कई गंभीर मामलों में है नामजद

गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ गिद्दी, चरही और पतरातू थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें रंगदारी, आर्म्स एक्ट, उग्रवादी गतिविधियां, धमकी और हिंसक घटनाओं से जुड़े मामले शामिल हैं.

प्रमुख मामले इस प्रकार हैं

गिद्दी थाना कांड संख्या 39/12 – धारा 386/387/34 IPC, गिद्दी थाना कांड संख्या 40/12 – आर्म्स एक्ट एवं CLA एक्ट, गिद्दी थाना कांड संख्या 64/20 – आर्म्स एक्ट, गिद्दी थाना कांड संख्या 27/22 – रंगदारी, धमकी एवं आर्म्स एक्ट, गिद्दी थाना कांड संख्या 36/22 – आर्म्स एक्ट एवं CLA एक्ट, चरही थाना कांड संख्या 29/12 – मारपीट, लूट एवं CLA एक्ट, चरही थाना कांड संख्या 84/20 – धमकी, रंगदारी एवं CLA एक्ट, चरही थाना कांड संख्या 108/20 – आर्म्स एक्ट, पतरातू थाना एसटी संख्या 93/24 दहेज हत्या एवं प्रताड़ना से संबंधित मामला.

उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी

हजारीबाग पुलिस ने कहा है कि जिले में लंबे समय से फरार उग्रवादियों, वारंटियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे.

Also Read : हजारीबाग में भू-माफियाओं पर जिला प्रशासन का डिजिटल वार, DC ने जारी की विशेष ईमेल आईडी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *