हजारीबाग के नए मेयर ने संभाली जिम्मेदारी, शहर के विकास को बताया प्राथमिकता

हजारीबाग : शपथ ग्रहण के बाद मेयर अरविंद कुमार राणा ने सभागार परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें...

हजारीबाग :  शपथ ग्रहण के बाद मेयर अरविंद कुमार राणा ने सभागार परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्श और विचार समाज को सही दिशा देते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है. इसके बाद मेयर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया. पूजा के बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय में प्रवेश किया. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस
नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने मेयर अरविंद कुमार राणा को गुलदस्ता भेंट कर औपचारिक स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सहयोग से हजारीबाग को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. वहीं मेयर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे. उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही. इस मौके पर कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे और नवनिर्वाचित मेयर को शुभकामनाएं दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *