झारखंड में मार्च में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना

रांची: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मार्च में ही तेज गर्मी महसूस होने लगी है. पहले गर्मी आमतौर पर अप्रैल में आती...

weather jharkhand
weather jharkhand

रांची: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मार्च में ही तेज गर्मी महसूस होने लगी है. पहले गर्मी आमतौर पर अप्रैल में आती थी, लेकिन अब धूप इतनी तेज है कि लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं की संभावना है. लेकिन बारिश के बावजूद गर्मी से पूरी राहत नहीं मिलेगी.

हवाओं की रफ्तार

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.\

Read Also: EXCLUSIVE- नियुक्ति के साढ़े तीन साल बाद भी DSP को पोस्टिंग का इंतज़ार, सरकार ने कहा पुलिस अनुमंडल में केवल तीन पद खाली

बारिश की संभावना

मंगलवार को राज्य के नौ उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम सहित 12 जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है.

सबसे गर्म और ठंडे स्थान

पलामू जिले के डालटनगंज में 35.5°C दर्ज होकर यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. चाईबासा में 35.4°C, जमशेदपुर में 33.7°C और राजधानी रांची में 32.2°C तापमान रहा. सबसे कम तापमान गुमला में 16.9°C रिकॉर्ड किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *