आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, वार्ड-29 में अर्चना सिंह का सघन जनसंपर्क

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन रहा. इस मौके पर मेयर प्रत्याशी से लेकर वार्ड प्रत्याशी तक...

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन रहा. इस मौके पर मेयर प्रत्याशी से लेकर वार्ड प्रत्याशी तक सभी ने पूरी दमखम के साथ प्रचार अभियान में अपनी ताकत झोंक दी. प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधे संवाद करते नजर आए और अपने पक्ष में मतदान की अपील की.

इसी क्रम में वार्ड संख्या-29 से स्वर्गीय राजमणि देवी की बहू एवं प्रत्याशी अर्चना सिंह ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि यह विश्वास की लड़ाई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि मुकाबला उनके पक्ष में जाएगा.

वार्ड को नंबर वन बनाने का संकल्प

अर्चना सिंह ने वार्ड में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने और वार्ड को नंबर वन बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने मतदाताओं से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए डोर-टू-डोर संपर्क साधा.

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल की गर्मी साफ नजर आई. प्रचार के अंतिम दिन शहर के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता तेज रही और मतदाताओं से सीधे संपर्क साधने की होड़ लगी रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *