Click Here
Click Here
Click Here

एक करोड़ की अफीम फसल नष्ट, अवैध खेती करते 10 लोग गिरफ्तार

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआं में अवैध तरीके से अफीम की खेती के मामले में...

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआं में अवैध तरीके से अफीम की खेती के मामले में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

मामले में एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआं इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए.

तीन एकड़ से अधिक में लगी थी फसल 

निर्देश के बाद गठित पुलिस टीम ने सीओ कोलेबिरा की उपस्थिति में शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआं में तीन एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट कर दिया.

एसपी ने बताया कि अफीम की फसल तैयार हो चुकी थी और खेती में शामिल लोग पौधों पर लगे फलों में चीरा लगाकर अफीम निकालने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती में शामिल 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

खेती में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त

गिरफ्तार लोगों में खूंटी और सिमडेगा जिले के साथ-साथ ओडिशा के व्यक्ति भी शामिल हैं. एसपी के अनुसार नष्ट की गई तीन एकड़ फसल का अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये आंका गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से अफीम की खेती में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामान भी जब्त कर लिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *