Ranchi: हॉकी झारखंड के 2026-30 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी लगभग तय हो गई है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 11 पदों के लिए जितने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, उतने ही नामांकन वैध पाए गए. ऐसे में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है. अब सिर्फ चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं.
असरीता लकड़ा अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगी
नई कार्यकारिणी में भोलानाथ सिंह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनेबेगी) महासचिव बनेंगे. कोषाध्यक्ष पद पर असरीता लकड़ा अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगी.
19 जुलाई को निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई तक आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 13 और 14 जुलाई को उनकी जांच होगी. इसके बाद 19 जुलाई को प्रस्तावित वार्षिक आमसभा में निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.
इस बार चुनाव में किसी भी पद पर मुकाबले की स्थिति नहीं बनी, जिससे नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध होना तय हो गया है. अब सभी की नजर 19 जुलाई को होने वाली औपचारिक घोषणा और नई टीम के अगले चार वर्षों के रोडमैप पर टिकी है.
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: भोलानाथ सिंह
उपाध्यक्ष: अशोक कुमार भगत
उपाध्यक्ष: अरविंद कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: चंद्राई मजूमदार
महासचिव: मनोज कुमार प्रसाद
कोषाध्यक्ष: असरीता लकड़ा
संयुक्त सचिव: दुलारी टोपनो
संयुक्त सचिव: सुरजीत झा
कार्यकारिणी सदस्य: संतोष कुमार गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य: जगदीप महाराणा
कार्यकारिणी सदस्य: पल्लवी कच्छप
Also Read: चतरा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पिपरवार और सिमरिया थाना को मिले नए प्रभारी
