सरायकेला: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची के मारवाड़ी भवन में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें निकाय चुनाव के विजयी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों को सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय थे. ईशा जैन (यूपीएससी), मानगो मेयर सुधा गुप्ता और सरायकेला नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे. मनोज चौधरी ने सम्मान को जीवन का सबसे यादगार क्षण बताया, समाज के प्रति आभार जताया और भरोसा दिलाया कि उनके कार्यों से समाज का नाम ऊंचा होगा.
यह भी पढ़ें: सपादा गांव में विश्व जल दिवस: जल संरक्षण पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

