पाकुड़ में भीषण रेल हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

पाकुड़: जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों...

पाकुड़:  जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल है. आशंका जताई जा रही है, कि तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. यह हादसा मंगलवार की देर शाम नगर नबी रेलवे स्टेशन के पास हुई है. जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 7:10 बजे डाउन लाइन से वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही थी. इसी दौरान तीनों ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे और ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंची. फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पहचान के लिए आसपास के गांवों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है. हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई,हालांकि, जांच में बाधा न आए, इसलिए रेलवे पुलिस ने लोगों को ट्रैक से दूर रखा. स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतक पति-पत्नी और उनका बच्चा थे, जो संभवतः किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *