राँची: सरायकेला खरसावां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध बालू कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया, अभियान में करीब 38 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया है. यह कार्रवाई जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में की गई है. जहां कुछ दिनों पहले इलाके के मुखिया ने यह दावा किया था कि तिरुलडीह इलाके में बालू का अवैध खनन हो रहा है.

जानें क्या जब्त किया गया बालू
सरायकेला खरसावां पुलिस ने बालू के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल के रास्ते के दोनों तरफ जेसीबी से ट्रेंच बनवा दिया गया है, ताकि अवैध बालू के कारोबार को अवरुद्ध किया जा सके. प्रशासन का दावा है कि या कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिससे बालू के अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसा जा सकेगा, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में और शहरी क्षेत्र में बालों की सही आपूर्ति हो सकेगी.पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरायकेला खरसावां जिले में अवैध बालू का कारोबार थम सा गया है. प्रशासन यह दावा कर रहा है कि आगे से ऐसी कार्रवाई की जाएगी की अवैध बालू कारोबार करने वालों की इलाके से छुट्टी हो जाए. किसी तरह का अवैध बालू कारोबार नहीं हो पाएगा.

