झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 3–4 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार

    झारखंड: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार राज्य में मौसम...

 

 

झारखंड: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले कई दिनों तक आंशिक बादल, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

तापमान में गिरावट के संकेत, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो जमशेदपुर में सबसे अधिक 39.5°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 16.2°C रहा. रांची में अधिकतम तापमान 34.2°C और न्यूनतम 18.8°C दर्ज किया गया.

ALSO READझारखंड का पोषण आहार बंगाल में बेचने की साजिश, फरक्का में पिकअप वैन जब्त

कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 9 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर अधिक सक्रिय मौसम देखने को मिल सकता है.

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 से 9 अप्रैल के बीच कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. गरज के साथ वज्रपात (Lightning) की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. 6 और 7 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

ALSO READNewsWave Expose: झारखंड के 10 में से 7 बच्चों में खून की कमी, 39% बच्चे कम वजन के

रांची में अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 5 से 9 अप्रैल तक मौसम कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • 5–6 अप्रैल: आंशिक बादल, गरज के साथ बारिश की संभावना, अधिकतम 31°C
  • 7–8 अप्रैल: बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश, अधिकतम 30°C
  • 9 अप्रैल: गरज वाले बादल बनने की संभावना
  • वहीं 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है

पिछले 24 घंटे में बारिश का हाल

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. रामगढ़ (KVK) में सर्वाधिक 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा बोकारो, सिमडेगा, चाईबासा और धनबाद सहित कई जिलों में भी बारिश हुई.

क्या है मौसम बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है, जबकि एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली हुई है। यही सिस्टम झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचें. पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. किसान और ग्रामीण क्षेत्र के लोग विशेष सतर्कता बरतें.

जिलों में तापमान की स्थिति (पिछले 24 घंटे)

राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार रही–

रांची: अधिकतम 34.2°C | न्यूनतम 18.8°C

जमशेदपुर: अधिकतम 39.5°C (सबसे अधिक) | न्यूनतम 21.5°C

डाल्टनगंज: अधिकतम 37.8°C | न्यूनतम 21.7°C

बोकारो: अधिकतम 36.5°C | न्यूनतम 20.1°C

चाईबासा: अधिकतम 38.0°C | न्यूनतम 21.0°C

खूंटी: अधिकतम 34.8°C | न्यूनतम 19.3°C

लोहरदगा: अधिकतम 33.1°C | न्यूनतम 19.5°C

लातेहार: अधिकतम 29.6°C | न्यूनतम 16.2°C (सबसे कम)

सरायकेला: अधिकतम 39.0°C | न्यूनतम 20.8°C

पाकुड़: अधिकतम 37.3°C | न्यूनतम 22.7°C

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *