News Desk:गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी की खुलकर तारीफ की ,उन्होंने कहा कि यह पारी संजू की असली प्रतिभा को दिखाती है जिसपर टीम मैनेजमेंट को पहले से भरोसा था. गंभीर के मुताबिक ,संजू ने सही समय पर जिम्मेदारी निभाई और मैच में बड़ा फर्क पैदा किया.
गौतम गंभीर ने Sanju Samsun की जमकर तारीफ
ईडन गार्डेंस के ऐतिहासिक मैदान पर संजू सैमसन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.मैच खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए संजू की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई .
संजू सैमसन का धमाकेदार ‘वन मैन शो’, टीम को दिलाई जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब फॉर्म और सवालों को संजू सैमसन ने अपने बल्ले से जवाब दिया.196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम मुश्किल में थी ,तब संजू ने अकेले पारी संभाली और 50 गेंद पर 97 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.
कोच गंभीर हुए प्रभावित
कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन ने बहुत ही साधारण और स्मार्ट क्रिकेट खेला, उन्होंने जोर शोर से रन बनाने की कोशिश नहीं की बल्कि टाइमिंग और स्किल्स पर भरोसा किया नेट्स में जो प्रैक्टिस उन्होंने ने किया था ,उसी को आज मैदान पर दिखाया .
गंभीर ने कहा कि संजू की नाबाद 97 रन की पारी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी .न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज के बाद ,संजू ने 50 गेंद में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई और मैच फिनिशर की भूमिका निभाई.
