भारत में लॉन्च हुआ Infinix Note Edge 5G, 6500mAh बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ

Technology News: Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है. 21,999 रुपये की...

Infinix Edge
इनफिनिक्स एज

Technology News: Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है. 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया, यह फोन प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसी खूबियों के कारण चर्चा में है. कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो स्टाइल और पावर दोनों का बैलेंस चाहते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. कंपनी के अनुसार इसमें TUV ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों की थकान कम करने में मदद करता है. फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जबकि सुरक्षा के लिए इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

कैमरा और एआई फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो पंच-होल डिजाइन में आता है. फोन में Live Photos और AI Eraser जैसे एआई फीचर्स शामिल किए गए हैं. इसके कैमरा मॉड्यूल में Active Halo Lighting दी गई है, जिसे नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए, Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. यह अधिकतम 8GB LPDDR5x रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है. कंपनी ने तीन साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस सेगमेंट में एक मजबूत पेशकश मानी जा रही है.

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकता है. बड़ी बैटरी के कारण यह डिवाइस लंबी समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.

कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Infinix Note Edge 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. SBI और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

यह स्मार्टफोन Silk Fibre, Stellar Blue और Lunar Titanium रंगों में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 12 महीने की अतिरिक्त वारंटी और 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई सुविधा दे रही है. चुनिंदा Jio प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा. यह फोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Meta को टक्कर देने उतरी Sarvam Kaze, देसी AI मॉडल्स से लैस स्मार्ट चश्मा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *