Click Here
Click Here
Click Here

रांची: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए...

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसमें रमेश कुमार, आसिफ प्रसाद, समीर कुमार, सोनू, चंचल व पप्पू शामिल है. युवती के अनुसार टाटीसिलवे के बीट बंगला निवासी रमेश कुमार हमेशा बीट बंगला के पास युवती को रोककर छेड़खानी किया करता था. सोमवार को भी उसने छेड़खानी की, जिसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने इसका विरोध किया.

सभी युवक नशे में थें

पिता के विरोध करने के बाद रमेश के कहने पर आसिफ प्रसाद, समीर कुमार, सोनू, चंचल और पप्पू युवती के घर पहुंचे. सभी ने घर में घुसकर युवती व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की. बताया गया है कि सभी युवक नशे में थें. घटना का विडियो परिजनों के पास उपलब्ध है. मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसें उरांव ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की और से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैडर के IPS मनोज कौशिक समेत 13 आईपीएस केंद्र में IG रैंक के लिए इम्पैनल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *