सरायकेला-खरसावाँ: भूमिज समुदाय की पारंपरिक हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुवा स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 अप्रैल 2026 को चांडिल प्रखंड स्थित डैम परिसर में एक विशेष सामाजिक समारोह एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा.
विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित है यह परंपरा
हातु सुधाकर सिंह सरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहभूम, मानभूम, वराभूम और घालभूम क्षेत्रों में प्रचलित यह परंपरा भूमिज मुड़ा समाज की सामाजिक संरचना को सुदृढ़, संगठित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श
उन्होंने कहा कि इस बैठक में समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, पारंपरिक एवं प्रशासनिक तंत्र को सशक्त करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही आपसी समन्वय को बढ़ाने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा.
ALSO READ: पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 महीनों में 76 फरार वारंटी गिरफ्तार
सामुदायिक संस्थाओं को मिलेगी मजबूती
आयोजकों के अनुसार, इस पहल से समुदाय की पारंपरिक संस्थाओं को मजबूती मिलेगी और सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. यह बैठक भूमिज समाज के संगठन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
