Instagram की प्राइवेट चैट खत्म! Meta बंद करेगा End-to-End Encryption फीचर

Technology News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने वाला है. इसकी पैरेंट कंपनी Meta Platforms ने ऐलान...

Instagram Meta
इंस्टाग्राम

Technology News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने वाला है. इसकी पैरेंट कंपनी Meta Platforms ने ऐलान किया है, कि वह Instagram के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज (E2EE) फीचर को बंद करने जा रही है. कंपनी के मुताबिक 8 मई 2026 के बाद यह फीचर पूरी तरह से सपोर्ट नहीं किया जाएगा. यानी उसके बाद Instagram पर मैसेज पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे.

क्यों हटाया जा रहा है यह फीचर?

Meta का कहना है कि Instagram पर इस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे थे. इसी वजह से कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने यह भी बताया कि जिन यूजर्स की चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, उन्हें 8 मई 2026 से पहले अपनी चैट, फोटो या वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा, ताकि उनका डेटा सुरक्षित रह सके.

क्या होता है End-to-End Encryption?

End-to-End Encryption (E2EE) एक ऐसी तकनीक है जो मैसेज और कॉल को पूरी तरह सुरक्षित बनाती है. इसमें भेजा गया मैसेज सिर्फ वही लोग पढ़ सकते हैं जो उस चैट में शामिल हैं. मतलब कोई हैकर मैसेज नहीं पढ़ सकता, कोई तीसरी पार्टी एक्सेस नहीं कर सकती, यहां तक कि कंपनी भी उस मैसेज को नहीं देख सकती.

यह सिस्टम क्रिप्टोग्राफिक की (गुप्त कोड) के जरिए काम करता है. मैसेज भेजते समय वह लॉक हो जाता है और केवल सामने वाले के डिवाइस पर ही अनलॉक होता है.

इस फीचर पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

Meta की एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी को लेकर कई बार बहस भी हो चुकी है. कुछ कानून प्रवर्तन एजेंसियों और चाइल्ड सेफ्टी संगठनों का कहना है कि एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की वजह से ऑनलाइन अपराधियों या बच्चों को नुकसान पहुंचाने वालों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है. इसी कारण यह फीचर कई बार विवादों में भी रहा है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT को पीछे छोड़ LPG बुकिंग ऐप IndianOil ONE बना Play Store का नंबर-1 ऐप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *