Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर : डिमना लेक हादसा, MGM के दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

Jamshedpur : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. लेक के गहरे पानी में डूबने...

MGM doctors
Jamshedpur: Major tragedy at Dimna Lake; two MGM doctors drown to death

Jamshedpur : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. लेक के गहरे पानी में डूबने से महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर और शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

देर रात लेक गए थे तीन दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात MGM कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर दोस्त एक साथ घूमने के लिए डिमना लेक पहुंचे थे. लेक के समीप रहने के दौरान अचानक हादसा हो गया और दो डॉक्टर पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर डूबने लगे. तीसरे साथी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफलता मिलने पर वह बदहवास हालत में तुरंत कॉलेज पहुंचा और सहकर्मियों व प्रशासन को हादसे की जानकारी दी.

समीर और सक्षम
समीर और सक्षम

रात में बाधित रहा बचाव अभियान, सुबह शुरू हुई तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि, रात का अंधेरा होने और लेक की गहराई अधिक होने के कारण गुरुवार रात गोताखोर पानी में नहीं उतर सके और खोजबीन का काम रोकना पड़ा. शुक्रवार सुबह होते ही बोड़ाम थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम की मदद से डिमना लेक में तलाशी अभियान शुरू किया गया. पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जीवित बचे तीसरे साथी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Dimna Lake
Dimna Lake

6 घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों शव बरामद 

शुक्रवार सुबह बोड़ाम थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया. करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव डिमना लेक से बरामद कर लिए गए. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद रहे. शव मिलने की खबर से परिजनों और अस्पताल के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, बोड़ाम थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और जीवित बचे तीसरे साथी से पूछताछ के आधार पर मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.

MGM junior doctors
MGM junior doctors

ALSO READ: EXCLUSIVE: इंटेलिजेंस इनपुट: चाईबासा समेत पांच जिलों में घूम रहा छह नक्सलियों की टीम, जाने किस तारीख को कौन से गांव में देखा गया माओवादियों का ये दस्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *