Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : 6 करोड़ की लागत से साढ़े सात किमी सड़क होगी दुरुस्त, मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को गिरीडीह–गांडे–पांड़ेडीह मार्ग के लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे सड़क मरम्मत कार्य...

Road Construction

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को गिरीडीह–गांडे–पांड़ेडीह मार्ग के लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. करीब छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं. राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार विशेष प्राथमिकता के साथ काम कर रही है.

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं: डॉ. इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताई. हाल की दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया. लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क के दुरुस्त होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, बीरबल अंसारी, कार्यपालक अभियंता विकी रवीश मुर्मू, निष्पति हांसदा सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : रिकॉर्ड आय: 2026-27 की पहली तिमाही में दक्षिण पूर्व रेलवे ने कबाड़ निस्तारण से कमाया मुनाफा, ₹148.54 करोड़ की रिकॉर्ड आय अर्जित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *