रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में 12 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 46 करोड़ 66 लाख 27 हजार 950 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और आवंटन प्रदान किया है. वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव झारखंड सरकार द्वारा जारी इस आदेश के तहत गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो जैसे जिलों में नए पुलिस भवनों और आवासीय परिसरों का निर्माण किया जाएगा.
प्रमुख निर्माण कार्य और आवंटित बजट:
• सीआई कार्यालय सह आवास (नगर उंटारी) गढ़वा 1.99 करोड़
• मैगजीन बिल्डिंग पदमा, हजारीबाग: 1.48 करोड़
• जी+3 (16 यूनिट) पुलिस क्वार्टर गढ़वा: 4.84 करोड़
• जी+3 (16 यूनिट) पुलिस क्वार्टर खूंटी: 4.26 करोड़
• जी+3 (16 यूनिट) पुलिस क्वार्टर गुमला: 4.83 करोड़.
• जी+2 रिजर्व ऑफिस, पुलिस लाइन बोकारो 3.47 करोड़.
• चिरा चास पुलिस स्टेशन भवन बोकारो: 2.91 करोड़
