Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: राजा साहेब बस सर्विस के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हुई मौत

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना टाउन...

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना टाउन थाना क्षेत्र स्थित राजा साहेब बस सर्विस के ऑफिस में हुई है. गोलीबारी की इस घटना में गुड्डू खलीफा उर्फ मोहम्मद समीर खलीफा की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक गुड्डू खलीफा मूल रूप से कुंड मोहल्ला का निवासी था. जिस समय अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया उसे समय गुड्डू राजा साहेब बस के ऑफिस में था. इसी दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ऑफिस में छत के रास्ते से प्रवेश किया. जिसके बाद अपराधियों ने गुड्डू को तीन से चार गोली मारी. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. मृतक गुड्डू बैग के होलसेल के काम करता था. शहर के मुख्य इलाके में हुई इस वारदात से पूरे मेदिनीनगर में दहशत का माहौल है. देर रात हुई इस फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए बड़े आराम से फरार होने में सफल रहे.

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शहर के बाहर निकलने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे का उद्देश्य रंगदारी है, कोई पुरानी रंजिश या फिर व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *