Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू नवरात्रि मेला 2026: नई कमिटी बनी, 19 अप्रैल से शुरू होगा आयोजन

बुंडू: नगर क्षेत्र में आगामी नवरात्रि मेला को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में राधा रानी कमिटी,...

बुंडू: नगर क्षेत्र में आगामी नवरात्रि मेला को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में राधा रानी कमिटी, मौसी बाड़ी कमिटी तथा बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही. मेला के सफल आयोजन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.

19 से 28 अप्रैल तक मेला, मांसाहार पर रोक

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गंध दिवस 19 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल 2026 तक चलेगा. इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए मांस, मछली और अंडा का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा, ताकि धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनी रहे.

बैठक में एक भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब स्थायी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गणेश कुम्हार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनके निधन के बाद नई स्थायी कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अरुण जैन को सर्वसम्मति से चुना गया.

मेला संचालन के लिए नई कमिटी का गठन

मेला संचालन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें बबलू प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं बबलू कुंडू एवं राजकिशोर कुशवाहा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. रोशन महतो को सचिव तथा जीतू महतो को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

संरक्षक मंडल में विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल

कोष प्रबंधन के लिए धनंजय प्रमाणिक को कोषाध्यक्ष और सौरभ नायक को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. कमिटी में कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जो मेला के विभिन्न कार्यों का संचालन करेंगे.

मेला कमिटी के मुख्य संरक्षक के रूप में विधायक विकास कुमार मुंडा को जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही नगर और प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है.

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि इस वर्ष मेला को भव्य, आकर्षक और धार्मिक गरिमा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा, ताकि बुंडू की सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *