झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस: शहीदों के परिजनों को घर जाकर किया सम्मानित, दी सलामी

रांची: झारखंड पुलिस की विशेष इकाई ‘झारखंड जगुआर’ (STF) कल यानी 19 फरवरी को अपने स्थापना के गौरवशाली 18 वर्ष पूरे करने...

शहीदों के घर पहुंची STF की टीम
शहीदों के घर पहुंची STF की टीम

रांची: झारखंड पुलिस की विशेष इकाई ‘झारखंड जगुआर’ (STF) कल यानी 19 फरवरी को अपने स्थापना के गौरवशाली 18 वर्ष पूरे करने जा रही है. इस मौके की पूर्व संध्या पर बल ने अपने उन वीर जवानों को नमन किया, जिन्होंने राज्य की सुरक्षा और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

Also Read: JPSC मामलों की पैरवी को मिला कानूनी बल, तीन लीगल रिटेनर नियुक्त

शहीदों के घर पहुंची STF की टीम

स्थापना दिवस के अवसर पर आईजी अनूप बिरथरे ने एक सराहनीय पहल की. इकाई के अधिकारियों और जवानों ने राज्य के अलग-अलग जिलों में रह रहे शहीद जवानों के परिजनों के घर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने परिवार का हाल-चाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा है. परिजनों को आश्वस्त किया गया कि झारखंड जगुआर अपने शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और उनके परिवारों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा.

Also Read: JPSC मामलों की पैरवी को मिला कानूनी बल, तीन लीगल रिटेनर नियुक्त

18 वर्षों का गौरवशाली सफर और सर्वोच्च बलिदान

झारखंड जगुआर का गठन राज्य से नक्सलवाद और उग्रवाद खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था. पिछले 18 वर्षों में इस बल ने कई बड़ी और अहम सफलताएं हासिल की हैं. इन वर्षों के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में 24 वीर जवानों और अधिकारियों ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. इस बल ने दुर्गम इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ सफल अभियान चलाकर राज्य में शांति और विकास का रास्ता मजबूत किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *