Click Here
Click Here
Click Here

JPSC मामलों की पैरवी को मिला कानूनी बल, तीन लीगल रिटेनर नियुक्त

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े विवादों एवं कानूनी मामलों में अदालत में पक्ष रखने के लिए तीन लीगल रिटेनर...

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े विवादों एवं कानूनी मामलों में अदालत में पक्ष रखने के लिए तीन लीगल रिटेनर नियुक्त किए गए हैं. JPSC ने संविदा के आधार पर की गई नियुक्ति के तहत हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रेय मिश्रा, रितेश सिंह एवं सोनल तिवारी का चयन किया है.

इस संबंध में झारखंड सरकार के अवर सचिव प्रदीप कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग को जानकारी दी है कि पैनल में चयनित तीनों अधिवक्ता अब आयोग से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में दायर न्यायिक वादों एवं अन्य विधिक कार्यों को देखेंगे और आयोग का पक्ष मजबूती से रखेंगे.

वहीं, इसकी प्रतिलिपि विधि विभाग के प्रधान सचिव एवं महाधिवक्ता के प्रधान आप्त सचिव को भी प्रेषित की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *