झारखंड नगर निकाय चुनाव: 13 जिलों में 3,000+ बूथों पर वोटिंग जारी, हर शहर से ग्राउंड रिपोर्ट – लोकतंत्र का महापर्व चरम पर

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है. सुबह...

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का तांता लगा हुआ है. राज्य के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है.

रांची में सुरक्षा के बीच 53 वार्डों पर वोटिंग

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है. रांची नगर निगम के 53 वार्डों के लिए कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकल रहे हैं. पुलिस बल की तैनाती यह सुनिश्चित कर रही है कि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

सुरक्षा के बीच वार्डों पर वोटिंग
सुरक्षा के बीच 53 वार्डों पर वोटिंग

बुंडू में आधी आबादी दिखा रही दम

नगर पंचायत बुंडू में अध्यक्ष और 13 वार्ड पार्षद पदों के लिए मुकाबला है. यहां की खास बात यह है कि कुल 16,625 मतदाताओं में 8,457 महिलाएं हैं, जो पुरुषों (8,168) की तुलना में अधिक हैं. मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है.

धनबाद और चिरकुण्डा में 1,016 केंद्रों पर मतदान

कोयलांचल में भी चुनावी सरगर्मी तेज है. धनबाद नगर निगम और चिरकुण्डा नगर परिषद के लिए सुबह से वोट डाले जा रहे हैं. धनबाद नगर निगम में 974 बूथ हैं और चिरकुण्डा नगर परिषद में 42 बूथ हैं. कुल 1,016 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं.

नगर निकाय चुनाव
चुनाव

लातेहार में 15 वार्डों के लिए 22 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

लातेहार में 15 वार्डों के लिए 22 मतदान केंद्रों पर लगभग 19,989 मतदाता वोट डाल रहे हैं. अध्यक्ष पद के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

पाकुड़ नगर परिषद के 21 वार्डों में मतदान जारी है

पाकुड़ नगर परिषद के 21 वार्डों में मतदान जारी है. बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव होने के कारण प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन उत्साह कम नहीं है. अध्यक्ष पद के लिए 10 महिला उम्मीदवार चुनावी रण में हैं.

नगर निकाय चुनाव

पलामू में भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

मेदिनीनगर (पलामू) में 35 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है, हालांकि वार्ड 5, 23 और 29 में पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. कुल 1,29,034 मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर रहे हैं.

गिरिडीह में 1.77 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

गिरिडीह नगर निगम सहित बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायत में भी मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. यहां 1.77 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला वोट
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला वोट

बोकारो: चास और फुसरो में युवाओं का जोश

चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्रों में सुबह के पहले घंटे से ही भीड़ देखी गई. यहां युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रशासनिक सुरक्षा
प्रशासनिक सुरक्षा

प्रशासनिक सतर्कता

राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने मतदान को निष्पक्ष बनाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मानगो, आदित्यपुर व कपाली समेत 416 बूथों पर वोटिंग, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लगी लंबी कतारें

जमशेदपुर और सरायकेला के मानगो, आदित्यपुर व कपाली समेत 416 बूथों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

चाईबासा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. जिला समाहरणालय सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु संयुक्त रूप से मतदान प्रक्रिया की पल-पल की निगरानी कर रहे हैं.

गुमला के 44 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लंबी लाइन

गुमला जिले के 44 मतदान केंद्रों पर सोमवार की सुबह से ही मतदाताओं का आना शुरू हो गया है. लोग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

आधी आबादी का दम
आधी आबादी का दम

जामताड़ा में सुबह से बूथों पर उमड़ा जनसैलाब

जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई. जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मतदान शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग सुबह-सुबह अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे.

कोडरमा में महिला मतदाताओं का उत्साह

पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ कोडरमा के तीनों नगर निकायों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होते ही मतदाता घरों से निकल पड़े. झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में खासकर महिला मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. युवा हों या बुजुर्ग, सभी वोटर स्लिप लेकर निर्धारित समय से पहले ही बूथों पर पहुंच गए. तीनों निकायों में कुल 1,13,928 मतदाता हैं. अध्यक्ष पद के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 57 वार्डों में 263 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 114 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *