झारखंड पुलिस को 87 वांटेड अपराधियों की तलाश

रांची: झारखंड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने एक बड़ी सूची जारी...

jharkhand police case
jharkhand police case

रांची: झारखंड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने एक बड़ी सूची जारी की है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 87 वांटेड अपराधियों के नाम शामिल हैं. इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आम जनता से इन अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग की अपील की है.

तीन पड़ोसी राज्यों के अपराधियों पर भी नजर

झारखंड पुलिस की इस सूची में न केवल स्थानीय अपराधी हैं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के उन अपराधियों के नाम भी शामिल हैं जो झारखंड में वारदातों को अंजाम देकर दूसरे राज्यों में शरण लेते हैं. पुलिस ने अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है.

झारखंड के विभिन्न जिलों से चिन्हित किए गए कुछ प्रमुख अपराधियों का विवरण इस प्रकार है

– जमशेदपुर- रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद, मो. इमरान.

– रांची- लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक.

– चाईबासा- गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया.

– हजारीबाग- उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो, तीरथ महतो.

– सरायकेला- मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान.

– देवघर- गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास, महावीर मंडल.

– लातेहार – आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां.

Read Also: रांची से हवाई यात्रा का बढ़ा खर्च, टिकट कीमतों में तेज उछाल 

– पलामू व गढ़वा- संतोष पाण्डेय, भरत प्रसाद साह, कमलेश सिंह, चंगेज खान

– बोकारो- राजू मुंडा, विनोद सिंह, रतन तांती.

– लोहरदगा- आलोक भगत, आशीष उरांव

– खूंटी-केशव कुमार

– गिरिडीह- इंदर मंडल, अशोक वर्मा.

– गुमला- शोएब मिर्धा, कर्मा उरांव.

– कोडरमा- महावीर यादव)

– जामताड़ा- किशोर मंडल

– दुमका- कारु

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *