Click Here
Click Here
Click Here

हेमंत सरकार ने दिया शहीद परिवार को सम्मान, देश की सीमा पर शहीद जवान की पत्नी के लिए 10 लाख की सहायता राशि की जारी

रांची: देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए...

hemant soren
hemant soren

रांची: देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने धनबाद जिले के निवासी और बीएसएफ के शहीद जवान स्व० संदीप सिंह की पत्नी को 10 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है. धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप सिंह 19 दिसंबर 2021 को राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा पर मोर्टार फटने से शहीद हो गए थे. शहीद संदीप सिंह के पिता रघुनाथ सिंह का भी निधन हो चुका है. सरकार ने अब उनकी आश्रित पत्नी श्रीमती सीमा कुमारी को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए यह आवंटन जारी किया है.

भुगतान की प्रक्रिया और सरकारी आदेश

सरकार की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल द्वारा डीसी धनबाद को भेजे गए पत्र के अनुसार, शहीद की पत्नी को राशि का भुगतान पूरी तरह से डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जाएगा. धनबाद के डीसी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी इस राशि की निकासी जिला कोषागार से करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *