झारखंड में होगी नियुक्तियों की बहार : सीएम हेमंत सोरेन करीब 2000 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार जल्द...

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार जल्द ही राजधानी रांची में एक भव्य समारोह आयोजित करने जा रही है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन विभिन्न विभागों के लिए चयनित लगभग 2000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम राज्य में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इनमें से कई पदों पर लंबे अंतराल के बाद नियुक्तियां हुई हैं. इस नियुक्ति समारोह में मुख्य रूप से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : डांस स्टेप्स से ट्रैफिक कंट्रोल: सुजाता चौक पर ‘स्टाइलिश कॉप’ अनु मुर्मू बने आकर्षण का केंद्र

प्रमुख नियुक्तियां और पदों का विवरण

– बाल विकास परियोजना पदाधिकारी: राज्य में लंबे समय के इंतजार के बाद 74 पदों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति होने जा रही है.

– खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुल 54 पदों के लिए जेपीएससी ने अनुशंसा भेजी है. प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद इन्हें मुख्य कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

– सहायक प्राध्यापक (एनेस्थेसिया): मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए चयनित सहायक प्राध्यापकों को भी इस अवसर पर ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा.

– जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के लिए भी यह उत्सव का समय है. हाल ही में आयोग ने 40 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया है, जिन्हें इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

– स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) और सहायक आचार्य के पदों पर भी नियुक्तियां की जा रही हैं. जेएसएससी ने इन पदों के लिए अतिरिक्त परिणाम जारी कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अपनी अनुशंसा भेज दी है.

ये भी पढ़ें : रांची में एलपीजी वितरण पर सख्ती: होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर FIR के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *